UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जो युवा सुरक्षाबलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में जल्द ही 26,000 पदों पर भर्ती शुरू होने जा रही है. इसकी जानकारी खुद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UP Police Recruitment and Promotion Board) ने दी है. हाल ही में यूपी पुलिस में करीब 69,000 सिपाही के पदों पर भर्ती खत्म हुई है. इसके बाद यह एक और बड़ी भर्ती होने जा रही है. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा. भर्ती में इस बार सिपाही ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर यानी दारोगा के भी पदों पर भर्ती होगी. चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं.

पहले जान लीजिए क्या बताया है भर्ती बोर्ड ने
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर इस भर्ती की जानकारी साझा की है. भर्ती बोर्ड ने बताया है कि पुलिस यूपी पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से बोर्ड को सीधी भर्ती के लिए अधियाचन प्राप्त हुई है. इसमें विभिन्न वर्ग के 26,396 पदों पर सीधी भर्ती होगी. इसमें सब इंस्पेक्टर, जेल वार्डन, सिपाही, आरक्षी पीएसी बदायूं, आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल और आरक्षी पीएसी के पद शामिल हैं. 

किस वर्ग के कितने पद, कब आएगा नोटिफिकेशन
सब इंस्पेक्टर पद के 4,543 पदों पर भर्ती होगी, जबकि जेल वार्डन के 2,833 पद भरे जाएंगे. सिपाही यानी आरक्षी स्तर के 19,220 पद पर भर्ती होगी. पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन भर्तियों के लिए अप्रैल माह के अंत तक उसकी वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना जताई है. हालांकि आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि कोई भी अहम सूचना उनसे चूक ना जाए.

सब इंस्पेक्टर के पदों का यह है ब्योरा

  • 4,543 होंगे सब-इंस्पेक्टर के कुल पद भर्ती में
  • 4,242 पद नागरिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के होंगे
  • 106 पद सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (महिला) पीएसी (बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर) के रहेंगे
  • 135 पद प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर सशस्त्र बल के होंगे
  • 60 पदों पर सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के लिए भर्ती होगी.

पाही (Constable) के पदों का यह है ब्योरा

  • कुल 19,220 पदों पर होगी सिपाहियों की भर्ती 
  • 9,837 पद आरक्षी (पीएसी) के लिए भरे जाएंगे
  • 2,282 पद आरक्षी पीएसी महिला (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के रहेंगे
  • 3,245 पद आरक्षी नागरिक (सुरक्षा) के होंगे
  • 2,444 पद आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के होंगे
  • 71 पद आरक्षी घुड़सवार पुलिस के लिए रहेंगे

1.56 लाख पदों पर भाजपा की सरकार में हुई भर्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बताया था कि उनकी सरकार के दौरान अब तक यूपी पुलिस में 1.56 लाख पदों पर भर्ती हो चुकी है. यह जानकारी उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में 25 फरवरी को दी थी. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उसी समय बताया था कि प्रदेश में 30 हजार से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती जल्द ही की जाएगी, जिसमें मिशन शक्ति अभियान के तहत 20% पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Url Title
UP Police Recruitment 2025 uttar pradesh police bharti 2025 Uttar Pradesh Police Bharti Board notification for 26 thousand-post by promotion know all deatils here
Short Title
UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में फिर होगी भर्ती, जानें कितने हैं सिपाह
Article Type
Language
Hindi
Section Hindi
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
UP Police Constable Result 2024
Caption

UP Police Constable Result 2024

Date updated
Date published
Home Title

यूपी पुलिस में फिर होगी भर्ती, जानें कितने हैं सिपाही और दारोगा के पद, कब आएगा नोटिफिकेशन

Word Count
632
Author Type
Author