Skip to main content

User account menu

  • Log in

Karhal से ही विधानसभा चुनाव क्यों लड़ रहे हैं Samajwadi Party अध्यक्ष Akhilesh Yadav?

Primary tabs

  • View(active tab)
  • View Live site

Breadcrumb

  1. Home
  2. चुनाव
Submitted by Abhishek.Shukl… on Sat, 01/22/2022 - 15:43

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी (Mainpuri) जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. करहल सपा का गढ़ रहा है. तमाम सियासी अटकलें तब थम गईं जब उनके चाचा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऐलान किया कि अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. आखिर क्यों? 

Slide Photos
Image
Akhilesh Yadav के लिए सबसे सुरक्षित गढ है Karhal
Caption

करलह अखिलेश यादव के लिए सबसे सुरक्षित विधानसभा सीट मानी जा रही है. यह सीट सैफई से बेहद नजदीक है और सपा का सियासी गढ़ भी रही है. करहल और सैफई के बीच दूरी महज 4 किलोमीटर है. सपा का मैनपुरी विधानसभा की सभी सीटों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है.

Image
Mulayam परिवार से रहा है पुराना नाता
Caption

करहल विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव परिवार का पुराना नाता रहा है. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) यहीं के जैन इंटर कॉलेज के छात्र भी रहे और बाद में यहीं शिक्षक के तौर पर भी काम भी किया है. मुलायम सिंह के सभी भाई भी इसी कॉलेज से पढ़े हैं. 
 

Image
यादव बाहुल सीट है करहल
Caption

करहल विधानसभा सीट यादव बहुल सीट मानी जाती है. 3,50,000 वोटरों वाले इस विधानसभा सीट पर करीब 1.5 लाख यादव वोटर हैं. 1993 से लेकर अबतक 2002 को छोड़ दें तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Patry) का कब्जा रहा है.
 

Image
...इसलिए यहां से चुनाव लड़ रहे हैं Akhilesh Yadav
Caption

अखिलेश यादव के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की एक वजह यही मानी जा रही है. बगल की सीट यशवंत नगर है जहां से उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) चुनावी मैदान में होंगे. सैफई (Saifai) से नजदीकी राजनीतिक लाभ पहुंचा सकती है.

Image
 पूरब और पश्चिम का बॉर्डर है करहल
Caption

अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के वोटरों को संदेश देना चाहते हैं. करहल को पूरब और पश्चिम का बॉर्डर कहा जाता हैं. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पूरब से तो अखिलेश यादव पश्चिम की सीट से चुनाव लड़ने का मैसेज देना चाह रहे हैं.
 

Image
BJP से यहां कौन लड़ रहा है चुनाव?
Caption

बीजपी की ओर से इस विधानसभा सीट की दावेदारी संजीव यादव कर रहे हैं. संजीव यादव अखिलेश यादव को हराने का दावा कर रहे हैं. संजीव यादव की पत्नी करहल नगर निगम की चैयरमैन हैं. संजीव खुद भी यहां से चैयरमैन रह चुके हैं. (मैनपुरी से रवि त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Section Hindi
चुनाव
लेटेस्ट न्यूज
Tags Hindi
अखिलेश यादव
सपा
विधानसभा चुनाव
यूपी चुनाव 2022
मुलायम सिंह यादव
Url Title
UP Assembly Elections 2022 Akhilesh Yadav to contest Samajwadi Party first Assembly polls turf Karhal
Embargo
Off
Page views
1
Created by
Abhishek.Shukla@zeemedia.esselgroup.com
Updated by
Abhishek.Shukla@zeemedia.esselgroup.com
Published by
Abhishek.Shukla@zeemedia.esselgroup.com
Language
Hindi
Thumbnail Image
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav. (Photo-PTI)
Date published
Sat, 01/22/2022 - 15:43
Date updated
Sat, 01/22/2022 - 15:43
Home Title

Karhal से ही विधानसभा चुनाव क्यों लड़ रहे हैं Samajwadi Party अध्यक्ष Akhilesh Yadav?