Manoj Jha Thakur Poem: 'ठाकुर बनाम ब्राह्मण...' मनोज झा के बयान पर बवाल

Manoj Jha Thakur Poem Controversy: संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही थी और उस चर्चा के दौरान आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ओम प्रकाश वाल्मीकि की इस कविता को पढ़ा. यह बहस का मुद्दा हो सकता है कि उनकी इस कविता पाठ के पीछे मकसद क्या था. वैसे आरजेडी को इस बात पर ऐतराज था कि आखिर सरकार ओबीसी महिलाओं के बारे में इस आरक्षण पर चुप क्यों है. महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है लेकिन उनकी इस कविता पाठ पर बिहार की सियासत गरमा गई है.

मनोज झा ने संसद में ऐसा क्या कहा कि बिहार में भिड़े राजपूत और ब्राह्मण नेता?

राज्यसभा में सासंद मनोज झा की स्पीच पर बिहार में जमकर बवाल हो रहा है. मनोज झा के बयान पर सियासी हंगामा बरपा है. आइए जानते हैं क्या है विवाद की पूरी वजह.