Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 सबसे सस्ता चंद्रयान है. ISRO ने 615 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया है. आज शाम पांच बजकर 47 मिनट से लेकर 6 बजकर 4 मिनट तक लैंडिंग की प्रक्रिया को चार चरणों में पूरी की जाएगी.

Chandrayaan 3 Landing Video: वीडियो के जरिए समझें चांद पर कैसे लैंड करेगा चंद्रयान-3?

Chandrayaan-3 Landing Video: चंद्रयान-3 चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में इस वीडियो के जरिए समझें कि जब चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचेगा तो वो किस लैंड करेगा. बता दें कि चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचने के बाद वहां 14 दिनों तक रिसर्च करेगा. इस मिशन को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें इसपर टिकी हुईं हैं. भारत को भी इस मिशन से काफी उम्मीदें हैं.

Chandrayaan 3 Landing LIVE: चांद पर लहराएगा तिरंगा, चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम देसाई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक होगी. उन्होंने कहा, ''23 अगस्त सिर्फ इसरो के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। लैंडिंग शाम 5:47 बजे 30 किमी की ऊंचाई से होनी है. हमें पूरा भरोसा है कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल होगी.'' चंद्रयान-3 भारत का चंद्रमा मिशन है जो 14 जुलाई, 2023 को रवाना हुआ और इसका लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव, जमे हुए पानी से भरा क्षेत्र है. यह 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर उतरेगा.