Video: ओडिशा के इस बाढ़ प्रभावित गांव की हालत देखकर हो जाएंगे हैरान

ओडिशा में बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है. बाढ़ में 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. यहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 जिलों के डेढ़ हज़ार से ज्यादा गांव पर बाढ़ का असर पड़ा है. ओडिशा के खोर्धा ज़िले हालत काफी गंभीर है, जहां बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ से 10 जिलों में बिगड़े हालात, 4.67 लाख लोग प्रभावित, IMD का अलर्ट

Odisha Floods: ओडिशा में भारी बारिश चलते आई बाढ़ के कारण 425 गांवों में 2.5 लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं, जबकि 26,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है.