Video: नाइजीरिया में भीषण बाढ़, मौत का आंकड़ा 600 पार

नाइजीरिया में भीषण बाढ़ से तबाही मची हुई है, अब तक बाढ़ की चपेट में आए 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. नाइजीरिया की इस बाढ़ में 13 लाख लोग बेघर भी हो चुके हैं. नाइजीरिया की मानवीय मामलों की मंत्री सादिया ने बताया कि ये बाढ़ अब तक 82,000 से अधिक घरों को तबाह कर चुकी है. और लगभग 2,72,000 एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है.