चंद्रमा पर क्या कर रहा है चंद्रयान-3? ISRO ने कही ये बात

चंद्रयान-3 का चैस्टे, ILSA और रंभा सतह पर उतरने के बाद ठीक से काम कर रहे हैं. प्रज्ञान रोवर भी चांद पर घूम रहा है.

DNA TV Show: दुनिया ने देखी चांद पर भारत की छाप, जानिए अब कैसे मिलेगी चंदामामा के चप्पे-चप्पे की खबर

Chandrayaan-3 Update: भारत चांद पर उतरने का इतिहास रच चुका है. अब इस मिशन की आगे की सफलता उसके प्रज्ञान रोवर पर टिकी है. यह रोवर कैसे काम करेगा, कैसे रिपोर्ट भेजेगा. इसी का डीएनए करती आज की रिपोर्ट.

Chandrayaan-3 के लैंडर विक्रम को लैंडिंग करने से ठीक पहले कैसा दिख रहा था चांद, सामने आया Video

ISRO Viral Video: लैंडर विक्रम ने चांद पर टचडाउन से ठीक पहले का वीडियो भेजा है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है.

Chandrayaan-3 -landing: जब चांद पर छपा अशोक स्तंभ और ISRO, प्रज्ञान रोवर ने क्या किया?

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद अगला चरण शुरू हो गया है. अगले चरण में लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर आ चुका है. 14 दिनों तक काम करने वाला ये रोवर अब चांद की सतह पर घूम रहा है और इसने अपना काम शुरू कर दिया है. दरअसल लैंडर के अंदर मौजूद प्रज्ञान रोवर ने बाहर निकलकर अपना पहला कदम चांद की धरती पर रखा. इस कदम के साथ ही चांद की मिट्टी पर भारत का राजकीय चिह्न यानी अशोक स्तंभ छप गया. बता दें कि चांद पर रिसर्च वर्क करने के लिए भेजे गए प्रज्ञान रोवर को वहां की जमीन पर भारत की मौजूदगी दिखाने के लिए भी डिजाइन किया गया है. रोवर के छह पहिये हैं, जो चांद की धरती का डाटा प्रोवाइड कराने के लिए डिजाइन किया गया है. इन्हीं पहियों में सबसे पीछे वाले पहियों पर भारत का राजकीय चिह्न यानी अशोक स्तंभ और ISRO का LOGO गुदा हुआ है. इसके चलते प्रज्ञान रोवर चांद की धरती पर जहां भी घूमेगा, वहीं पर पीछे-पीछे ये निशान भी धरती पर बनते चले जाएंगे. चांद पर हवाएं नहीं चलती हैं. इसके चलते ये निशान मिटने की संभावना नहीं है यानी भारत की मौजूदगी हमेशा के लिए वहां छपकर रह जाएगी.

चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले ISRO चीफ, अब चांद पर इंसान ले जाने की तैयारी

चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है. चंद्रमा पर विक्रम लैंडर, लैंड कर चुका है. इसरो चीफ ने कहा है कि एक दिन चांद पर मैन मिशन ले जाएंगे.

Ashok Chandna On chandrayaan-3: गहलोत के मंत्री ने चंद्रयान-3 पर दे दिया बेतुका बयान, क्या कहा सुनिए

Ashok Chandna On chandrayaan-3: चन्द्रयान पर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए खेल-खेल में बड़ी बात कह दी. मंत्री अशोक चांदना के मुताबिक चन्द्रयान तो सुबह 10 बजे के पहले ही लैण्ड कर चुका है. चांदना बोले - चांद पर उतरा हिन्दुस्तान, लोगों को लेकर गया है यान. खेल मंत्री चांदना यही नहीं रुके उन्होंने कहा तो चंद्रयान में गए यात्रियों को भी बधाई दे डाली.

Chandrayaan 3: CM Yogi से लेकर Arvind Kejriwal तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर किसने क्या बोला?

Chandrayaan 3 Landing Reactions: भारत के चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने बुधवार (23 अगस्त) की शाम को चांद की धरती पर अपने चारों कदम मजबूती से जमा दिए. इसी के साथ चंद्रयान-3 अभियान इतिहास रच चुका है. ऐसे में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी, अरविंद केजरीवाल समेत हिमाचल के सीएम ने क्या कहा सुनिए.

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की कामयाबी के पीछे किनका है दिमाग, मून मिशन के हीरो कौन?

ISRO का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 सफल हो चुका है. 6 हफ्तों से दुनियाभर की नजरें विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल पर टिकी हैं. इस मिशन को सफल बनाने वाले लोगों के बारे में आइए जानते हैं.

चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद वायरल हुआ ISRO चीफ का डांस, जनता बोली- 'पार्टी तो बनती है'

ISRO Chief Dance Video: चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Aditya-L1 Mission: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब सूर्य नापने की तैयारी, जानिए क्या है ISRO मिशन आदित्य एल-1

ISRO अगले महीने आदित्य एल-1 उपग्रह के साथ सूर्य को नापने की तैयारी कर रहा है. इस मिशन के जरिए सूर्य पर स्टडी की जाएगी.