lalu yadav ने chandrayaan3 को लेकर कही ऐसी बात, हंसी रोक नहीं पाएंगे!

INDIA Alliance की बैठक में लालू यादव ने कहा चंद्रयान-3 पर गए वैज्ञानिक घूम फिर रहे हैं.

जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचा पीएम मोदी ने क्यों लगा दिया

PM Modi Calls ISRO Chief: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर देशवासियों सहित देश के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी. लेकिन पीएम मोदी ने विशेष तौर पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी. पीएम मोदी ने जल्दी ही उनसे मिलने की बात कही.

MS Dhoni ने कैसे मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, देखें दिल खुश कर देने वाला वीडियो

Chandrayaan-3 ने बुधवार को चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और इस बीच ही धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Luna 25 Crash: चांद के South Pole पर लैंडिंग से पहले कैसे क्रैश हो गया लूना-25

Russia’s Luna-25 crashes on the Moon: 47 सालों में रूस का पहला चंद्रमा मिशन 20 अगस्त को उसके लूना-25 अंतरिक्ष यान के चंद्रमा से टकराने के बाद विफल हो गया. रूस के अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस ने कहा कि एक समस्या के तुरंत बाद उसका यान से संपर्क टूट गया था. ये घटना 19 अगस्त को यान को प्री-लैंडिंग कक्षा में स्थापित करने के तुरंत बाद हुई. एक घटना घटी, जब अंतरिक्ष यान रोस्कोस्मोस के अनुसार प्री-लैंडिंग कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. दिलचस्प बात यह है कि 1976 में लूना-24 के बाद से रूस ने चंद्रमा मिशन का प्रयास नहीं किया था. रूसी अंतरिक्ष अधिकारियों के अनुसार लूना-25 को 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी. रूस स्थित TASS समाचार एजेंसी ने बताया कि लूना-25 ने रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचन लॉन्च सुविधा से उड़ान भरी थी. चंद्रयान-3 23 अगस्त 2023 (बुधवार) को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. अंतरिक्ष यान अब अपने अंतिम गंतव्य, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से केवल तीन दिन दूर है.

Moon पर जाने का Russia का सपना हुआ चकनाचूर, रास्ते में क्रैश हुए Luna-25 पर Experts क्या बोले?

Russia Luna-25 Moon Mission: रूस ने 47 सालों के बाद 11 अगस्त को मून मिशन लॉन्च किया था, जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था. हालांकि, रोस्कोस्मोस के अनुसार लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया, जिसकी वजह से मिशन फेल हो गया.

Chandrayaan 3: सोशल मीडिया पर Prakash Raj की थू-थू, चंद्रयान 3 का क्यों उड़ाया मजाक

Chandrayaan 3: इस वक्त पूरा देश गर्व से सिर ऊंचा करके चंद्रयान-3 के सफल होने की प्रार्थना कर रहा है. रूस के लूना के फेल होने के बाद भारत का चंद्रयान-3 चांद के South Polar Region पर लैंड करने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट होगा. लेकिन एक्टर प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 को लेकर ऐसी तस्वीर शेयर की कि चारों तरफ उनकी थू-थू हो रही है. तस्वीर में ISRO के Ex-Chairman K Sivan का Caricature चांद पर चाय बनाते नजर आ रहा है. इस तस्वीर के जरिए प्रकाश राज ने ना सिर्फ देश के अद्भुत मिशन का मजाक उड़ाया, बल्कि चाय के जरिए पीएम मोदी पर भी वार किया.

Video: चांद तक पहुंचने की रेस में कौन मारेगा बाजी, चंद्रयान-3 और लूना-25 के बीच क्या है अंतर?

भारत और रूस के बीच अंतरिक्ष में चांद तक पहुंचने की रेस लगी है. दरअसल भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. वहीं, करीब पांच दशक के लंबे अंतराल के बाद 11 अगस्त को रूस ने अपना मून मिशन 'लूना-25' लॉन्च किया.

DNA TV Show: चंद्रमा पर उतरने की लगी रेस, रूस और भारत में कौन आगे?

DNA TV Show: रूस करीब 47 वर्ष बाद चांद पर जा रहा है. आइए जानते हैं कि लूना-25 चंद्रमा की सतह पर उतरने में चंद्रयान-3 की बराबरी कर सकती है या उसे थोड़ा पीछे छोड़ सकता है?

Video: Assam के Scientist Chayan Dutta मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं

भारत का तीसरा चंद्र मिशन शुक्रवार 14 जुलाई को लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है. उससे पहले आंध्र प्रदेश के Tirupati मंदिर में ISRO के वैज्ञानिक खास पूजा करने पहुंचे. मंदिर से आईं तस्वीरों में ISRO के ये वैज्ञानिक बेहद excited नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वैज्ञानिक चंद्रयान-3 का miniature model लेकर मंदिर पहुंचे थे. आपको बता दें कि चंद्रयान के लॉन्च कंट्रोल मिशन को असम के चयन दत्ता लीड करेंगे, जो असम के पूरे वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ी छलांग होगी.

Video: आज चांद पर लहराएगा India का परचम, देखें ISRO के इस मिशन की खास तैयारियां

चंद्रयान-3 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसे शुक्रवार दोपहर में LVM3 Rocket के जरिये आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च पैड से रवाना किया जाएगा.