Anil Kapoor की मां की अंतिम यात्रा के लिए फूलों से सजाई गई Ambulance, परिवार वालों की आंखें दिखी नम
एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म प्रोडयूसर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर इस दुनिया में नहीं रहीं। कल उनका निधन हो गया। जिससे पूरा परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि निर्मल कपूर 90 साल की थीं। वहीं आज 3 मई को उनका अंतिम संस्कार है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
देखिए किस तरह से अनिल कपूर और बोनी कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे जहां उनकी आंखें नम है। साथ ही अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी अपनी दादी के जाने से बेहद दुखी हैं।