Chandrayaan 3 Pakistan Reaction: Chandrayaan-3 पर ये क्या बोल गया पाकिस्तानी?

Chandrayaan 3 Pakistan Reaction: भारत का चंद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक लैंड हो गया है। जब चंद्रयान-2 क्रैश हुआ था तब पाकिस्तान की आवाम भारत का मजाक बना रही थी. लेकिन इस मिशन की सफलता से अब वह हैरान है. वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान भारत से 100 साल पीछे हैं. वह उसका मुकाबला नहीं कर सकता.

S Somnath Exclusive Interview: इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने Interview में बताया चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद चांद पर कब पहुंचेंगे हम?

S Somnath Exclusive Interview: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो चुकी है. इसरो चेयरमैन ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता हमारे भारतीय टेक्नोलॉजी का कमाल है. उन्होंने कहा कि इस मिशन में चंद्रयान-2 की गलतियों में सुधार करने से सफलता मिली है.

Chandrayaan-3 landing: MS Dhoni ने देखी Chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग

बुधवार (23 अगस्त) को भारत चंद्रयान -3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाया. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी को खास पल को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है.

Chandrayaan 3: CM Yogi से लेकर Arvind Kejriwal तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर किसने क्या बोला?

Chandrayaan 3 Landing Reactions: भारत के चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने बुधवार (23 अगस्त) की शाम को चांद की धरती पर अपने चारों कदम मजबूती से जमा दिए. इसी के साथ चंद्रयान-3 अभियान इतिहास रच चुका है. ऐसे में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी, अरविंद केजरीवाल समेत हिमाचल के सीएम ने क्या कहा सुनिए.

Chandrayaan 3: संत, महंतों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए किया हवन पूजन ! |

चंद्रयान 3 पर इस वक़्त पूरे देश की नजर है। हर कोई बस उस पल का इंतज़ार कर रहा है. जब चंद्रयान-3 चांद पर सफल लैंडिंग करता है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भारत के इस खास पल का इंतज़ार कर रहा है. इसी बीच धर्म की नगरी काशी में भी हवन पूजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है.