चंद्रमा के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, अलग होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल, जानिए कैसे

ISRO समेत देशभर की धड़कनें बढ़ गई हैं. चंद्रयान-3 अपना लैंडिंग प्रॉसेस शुरू करने वाला है. चंद्रयान-3 से प्रोपल्शन मॉड्यूल अब अलग होगा और विक्रम लैंडर चांद की सतह पर आगे बढ़ेगा. प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में घूमता रहेगा.