Chandrayaan-3 की लैंडिंग के बाद रातों रात क्यों Viral हो गई Bhojpuri लोकगायक Ramnath Paswan की Poem?

Chandrayaan-3 Viral Bhojpuri Poem: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद से ही जहा देश खुशियां मना रहा है वहीं सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर के एक गांव के लोक गायक की कविता तेजी से वायरल हो रही है. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के लोक गायक रामनाथ पासवान ने गांव में फैले अंधविश्वास को लेकर भोजपुरी में एक कविता लिखी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रामनाथ पासवान की 'आदमी गेल चांद पर आ गांव में डायन है' ये कविता चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद वायरल होने लगी. रामनाथ पासवान बताते हैं कि आज के दौर में भी अन्धविश्वास काफी फैला हुआ है और आज भी ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के अभाव में डायन, भूत प्रेत आदि को लेकर लोग अन्धविश्वास में जी रहे हैं.

PM Modi On Chandrayaan-3: पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंड होते ही दिया ऐसा भाषण देखती रह गई दुनिया

PM Modi On Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त जोहान्सबर्ग में हैं. इसी दौरान चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की. जिसके बाद पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से ही दुनिया को बड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है.

Chandrayaan-3: कैलाश खेर ने ISRO के वैज्ञानिकों के लिए गाया ये गाना

Chandrayaan-3 Updates: सिंगर कैलाश खेर ने 'चंद्रयान 3' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे हर भारतीय के लिए गर्व का पल बताया है, कैलाश खेर ने 'चंद्रयान 3' मिशन को एक बड़ा कदम बताया है.

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 सबसे सस्ता चंद्रयान है. ISRO ने 615 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया है. आज शाम पांच बजकर 47 मिनट से लेकर 6 बजकर 4 मिनट तक लैंडिंग की प्रक्रिया को चार चरणों में पूरी की जाएगी.

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले देखिए 2008, 2019, 2023 में कैसे लॉन्च हुए तीनों चंद्रयान

Chandrayaan 3, 23 अगस्त शाम 6.04 बजे चांद पर लैंड करेगा. जो 14 जुलाई 2023 को Sriharikota से लॉन्च हुआ था. इससे पहले साल 2008 में चंद्रयान-1 और 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ था. देखें तीनों साल के वो अद्भुत पल , जब चंद्रयान ने भरी उम्मीद की उड़ान

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 के लिए दुआओं का दौर जारी, मंदिर से मस्जिद तक चंद्रयान 3 की कामयाबी की प्रार्थना

चंद्रयान 3 पर इस वक़्त पूरे देश की नजर है। हर कोई बस उस पल का इंतज़ार कर रहा है जब चंद्रयान-3 चांद पर सफल लैंडिंग करता है। इस बात अयोध्या और लखनऊ से सामने आए वीडियो में हर धर्म के लोग ISRO के मून मिशन की कामयाबी की दुआएँ कर रहे हैं.

Chandrayaan 3 Landing LIVE: चांद पर लहराएगा तिरंगा, चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम देसाई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक होगी. उन्होंने कहा, ''23 अगस्त सिर्फ इसरो के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। लैंडिंग शाम 5:47 बजे 30 किमी की ऊंचाई से होनी है. हमें पूरा भरोसा है कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल होगी.'' चंद्रयान-3 भारत का चंद्रमा मिशन है जो 14 जुलाई, 2023 को रवाना हुआ और इसका लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव, जमे हुए पानी से भरा क्षेत्र है. यह 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर उतरेगा.

Chandrayaan 3: संत, महंतों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए किया हवन पूजन ! |

चंद्रयान 3 पर इस वक़्त पूरे देश की नजर है। हर कोई बस उस पल का इंतज़ार कर रहा है. जब चंद्रयान-3 चांद पर सफल लैंडिंग करता है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भारत के इस खास पल का इंतज़ार कर रहा है. इसी बीच धर्म की नगरी काशी में भी हवन पूजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है.

Chandrayaan 3 Landing: शाम को ISRO क्यों करा रहा है चंद्रयान 3 की लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

Chandryaan 3 Landing Update: चंद्रयान-3 अब चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है. 23 अगस्त की शाम चंद्रयान-3 को चांद पर उतारने की उम्मीद की जा रही है. इन सबके बीच क्या यह सवाल आपके जेहन में भी कभी उठा है कि ISRO आखिर अंधेरे में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग क्यों करा रहा है?

Kareena Kapoor on Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर करीना कपूर खान ने ये क्या कह दिया?

23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत एक नई स्पेस क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है.अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो भारत का चंद्रयान-3 एक नया इतिहास रचेगा. 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इसरो के साथ हर देशवासी बेसब्री से गर्व के इस पल का इंतजार कर रहा है. इस लिस्ट में अब करीना कपूर खान का नाम भी शामिल हो गया है. जो बच्चों के साथ इस पल को दिल थामकर देखेगी.